दो युवकों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर लगाया करीब 50 लाख का चूना

-सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला
-बातों में उलझाकर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नौकरी लगाने की बात कहकर करीब 50 लाख का चूना लगा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में बरसिंहसर हाल हनुमान हत्था निवासी मघागिरी पुत्र मूलगिरी ने जय गणेश सोनी,ओमप्रकाश सोनी,जयगणेश सोनी की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। घटना 10 दिसम्बर 2022 से 2 सितम्बर 2024 के बीच की है।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसे बेटों को नौकरी लगवाने की बात कहीं। जिसके बाद आरोपित ने उसे कहा कि हम तुम्हारे बेटे को नौकरी लगवा देंगे और उसके लिए कागजात भी तैयार करवा देंगे। परिवदी ने बताया कि आरोपित ने फर्जी कागजात तैयार कर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 49 लाख 55 हजार रूपए हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!