You are currently viewing एक ही दिन में अपना घर आश्रम में रहने वाले दो लोगों की मौत

एक ही दिन में अपना घर आश्रम में रहने वाले दो लोगों की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अपना घर आश्रम में रहने वाले दो व्यक्तियों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी हे। इस सम्बंध में नोखा थाने में अपना घर आश्रम के सेवादार आशीष कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि अपना घर आश्रम में रहने वाले आलम और जोयल को तबीयत खराब होने पर 18 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।