राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में डूबने से दो मासूम की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर की है। जहां पर वाटर वक्र्स की डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों मासूम वाटर वर्क्स की डिग्गी के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों डिग्गी में गिर गए।

 

जानकारी के अनुसार दिव्यांशु व राघव दोनों बच्चे पड़ोसी है और डिग्गी के पास खेल रहे थे। इस दौरान पांव फिसलने से दोनो गिर गए। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने बच्चों को डिग्गी से बाहर निकाल लिया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिजनों द्वारा फिलहाल दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दोनो अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!