राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीमों ने धारदार हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लूणकरणसर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 31 खारिया कुआ के पास से अयूब खान को धारदार लोहे के छुरे के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस टीम ने झील के पास कार्रवाई करते हुए पुनम नाम के व्यक्ति के पास से लोहे का छुरा बरामद किया है। दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





