राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पहले बीडी मांगने और फिर बीडी बिखरने पर शिकायत करने पर चाकू से वार करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 2 अप्रेल को आमीन ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 1 अप्रैल को सुरज टॉकीज के सामने गली में परचून की दुकान पर उससे दो युवकों ने बीडी मांगी। जिसके बाद उसकी बीडी बिखेर दी। जब उसने शिकायत की तो युवकों ने उस पर चाकू से वार किया।

 

जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के प्रकरण में इरफान और सुफियान को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात के समय प्रयुक्त बाइक और चाकू को बरामद कर लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!