राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बरसात के मौसम में जोहड़ में नहाने उतरे दो 16-16 सालों के बच्चों की डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सरदाररशहर की है। जहां पर पूलासर गांव में दो बच्चे पानी में नहाने के लिए जोहड़ में उतरे। इस दौरान पानी में डूबने से दोनो की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार दोनों किशोर रविवार सुबह लगभग 9 बजे हल्की बूंदाबांदी के बीच घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोज शुरू की। इस दौरान कामासर रोड पर स्थित श्मशान भूमि के पास बने जोहड़ के किनारे दोनों की चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों ने शक के आधार पर जोहड़ में खोजबीन की और कुछ ही देर में दोनों किशोरों के शव बाहर निकाल लिए।