टं्रप बोले पीएम मोदी शानदार व्यक्ति लेकिन मुझे पाकिस्तान से प्रेम,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पीएम मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत के बाद एक बार ट्रंप ने अपने पाकिस्तान प्रेम को जताया है। ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रुकवाया था।ट्रम्प ने कहा कि मैंने युद्ध रुकवाया। मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। पीएम मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं। मैंने उनसे कल रात बात की।

 

हम भारत के साथ एक व्यापार समझौता करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने एक बड़ा युद्ध रोका। लेकिन किसी ने इस बारे में खबर तक नहीं लिखी। ट्रम्प का यह बयान बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बातचीत के 12 घंटे बाद आया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की, जो लगभग 35 मिनट तक चली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!