


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने और एक व्यक्ति के गंभीर घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लाखूसर में 29 मार्च की दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में लाखुसर निवासी झंवरलाल ने ट्रोला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि ट्रोले के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

