99 डिप्टी एसपी के तबादलें,बीकानेर के अधिकारियों को इधर-उधर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। बीते दिनो में हुए तबादलों के बाद आज फिर तबादले हुए है। 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के बाद अब डिप्टी एसपी के तबादलें हुए है। इस सम्बंध में महानिदेशक ने 99 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात बीकानेर में तैनात प्रदीप कुमार गोयल को जोधपुर,गंगाशहर सिओ शालिनी बजाज को अलवर सार्ईबर क्राईम,साइब्र में तैनात मानाराम गर्ग को बाड़मेर,आरएसी में तैनात शंकरलाल को जोध्पुर ग्रामीण,पार्थ शर्मा को शालिनी बजाज की जगह गंगाशहर सिओ,खान मो. को जयपुर से बीकानेर साईबर में लगाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!