राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यातायातकर्मी द्वारा कार को रोकने का इशारा करने पर युवक द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे की है। जहां पर नोहर तिराहे पर यातायात पुलिस चौकी के आगे यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस के हैड कांस्टेबल रोहिताश ने चड़ीगढ़ नम्बर की कार को रोकने का इशार किया। जिस पर कार चालक ने पास में लाकर अचानक टक्कर मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी के कूल्हे व कंधे में फ्रैंक्चर हुआ हैं। हेड कॉन्स्टेबल के बाएं कंधे के ऊपर से कार के आगे का पहिया निकल गया।