जहरीले पदार्थ ने ले ली दो की जान,युवक और विवाहिता की मौत

-बीछवाल और जसरासर की है दोनो घटनाएं
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जहरीले पदार्थ के चलते दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। दोनो घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आयी है। एक घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी में 22 अक्टूबर की शाम की है। जहां पर छैलुसिंह पुत्र भंवर ङ्क्षसह ने भूलवश पानी के चक्कर में पोईजन के डिब्बे में पानी पी लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान छैलुसिंह की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के दादा किशोर सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है।
वहीं दूसरी घटना जसरासर थाना क्षेेत्र से जुड़ी है। जहां पर खेत बेरासर में 22 अक्टूबर की दोपहर को 29 वर्षीय दुर्गादेवी पत्नी तुलछाराम ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। इसी दौरान दुर्गादेवी के कीटनाशक चढ़ गया। दुर्गादेवी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतका के पति तुलछाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!