Bikaner News 

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर पुलिस ने आईजी और एसपी के निर्देशों पर एक दिवसीय अभियान के तहत की है। पुलिस टीम ने 333 पुलिसकर्मियों ने 74 टीमें बनाकर 422 स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान 34 स्थाई वारंटी और एक इनामी को गिरफ्तार किया है। वहीं कुल 84 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हदां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसओजी राजस्थान में वांछित अर्जुनदार को दस्तयाब कर एसओजी बीकानेर को सुपुर्द किया है। वहीं कोलायत पुलिस टीम ने सोमराज को गिरफ्तार किया है। जो कि धोखाधड़ी मामले में आरोपी था। वहीं बीछवाल पुलिस ने दबिश देकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!