राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में कल विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव के चलते बिजली गुल रहेगी। कल रविवार 12 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक हल्दीराम प्याऊ, गुरूनानक नगर, डिस्पेसंरी क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। वहीं सुबह आठ से 12 बजे तक ब्रहम बगेची के पास नत्थुसर बास के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। इसी क्रम में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक मनमोहन स्कूल के पास, एफसीआई गोदाम रोड़, बंगला नगर क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।





