गुरूवार को विशेष महत्व,खरीदारी के लिए सबसे उपयुक्त,जाने वजह

दीपावली को लेकर शुभ मुहूर्त
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली को लेकर हर कोई तैयारियों में जुटा है। खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा है। बाजारों में खरीदारी के साथ विशेष गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। दीपावली की खरीदारी को लेकर शुरू मुहूर्त कल 24 अक्टूबर गुरूवार से शुरू हो रहे हैं। गुरूवार को पुष्य नक्षत्र शुरू होंगे जो कि 3 नवम्बर तक कई संयोग बनेगे। इस मौके पर राशि के अनुसार खरीदारी कर लाभ पा सकते हैं।
धनतेरस (29 अक्टूबर) से पहले खरीदारी का बड़ा मुहूर्त 24 अक्टूबर को है। इस दिन खरीदारी के लिए विशेष अमृताशं योग बन रहा है। इस दिन सोने-चांदी के गहने, सिक्के, बर्तन, जमीन, घर और वाहनों से लेकर इलेक्ट्रिक सामान की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 24 अक्टूबर को पूरे दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ और फलदायी है।

जानकारों की माने तो दीपावली पर खरीदारी की शुरुआत गुरु पुष्य नक्षत्र से ही होती है। इस बार गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर को है। यह नक्षत्रों का राजा, ब्रह्म स्वरूप और स्वामी है। इस बार पुष्य नक्षत्र बहुत खास है, जो 24 अक्टूबर को सूर्योदय से पहले शुरू हो जाएगा और पूरे दिन रहेगा।
इस बार गुरु पुष्य नक्षत्र पर एक और विशेष संयोग का निर्माण हो रहा है। गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र आता है तो यह विशेष ‘अमृताशं’ योग बन जाता है। यह योग विशेष तौर पर खरीदारी और नए काम को शुरू करने के लिए एक अबूझ मुहूर्त की तरह होता है। इसलिए दीपावली से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र में बहीखाते, बर्तन, ज्वेलरी और वाहन आदि खरीदे जाते हैं।

 

इस नक्षत्र के साथ ही दीपावली का आगाज हो जाता है। इस बार 6 दिन का दीपोत्सव रहने वाला है। जो 29 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर तक है। कुछ ऐसे संयोग हो रहे हैं कि दो दिन दीपावली मनाई जा सकती है। ऐसी स्थिति में मांगलिक वस्तुओं को खरीद कर लाया जाता है। क्योंकि, नए पदार्थ और धातुओं के गहने, बर्तन और बहीखाते पूरे साल हमें श्रेष्ठ फल की प्राप्ति हो, इसके लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!