राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक बाद एक करके तीन वाहनों के टकरा जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के बाना के पास स्टेट हाईवे की है। जहां पर ट्रक से बाइक टकरा गयी। जिसके बाद बाइक के पीछे चल रही एक और बाइक भी टकरा गयी। तीनों वाहनों की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे बीकानेर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रीडी का रहने वाले महेन्द्र डूंगरगढ़ बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक से टकर हो गयी। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सुरक्षित है। वहीं ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और व्यवस्था में जुटे।