


राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। खेलते समय मिट्टी में दबने से तीन बच्चों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सीकर के नेछवा थाना क्षेत्र की है। जहां पर खेलते समय बच्चों के मिट्टी में दबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार होलश, गौतम सैनी, दीपेश नायक और कृष्ण खेत में मिट्टी के 3 से 4 फीट ऊंचे टीले के नीचे बनाई सुरंग में खेल रहे थे। कृष्ण सुरंग बाहर की ओर था।


बाकी तीनों दोस्त अंदर चले गए। इस दौरान अचानक मिट्टी ढह गई। होलश, गौतम और दीपक मिट्टी के नीचे दब गए। कृष्ण के भी पैर मिट्टी में दबे थे। फिर भी उसने मिट्टी में दबे अपने दोस्तों को निकालने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो चिल्लाने लगा, ऐसे में गांव के लोग वहां पर आ गए। नेछवा पुलिस भी मौके पर पहुंची। मिट्टी हटाकर तीनों को निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।