राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले ने सीएम को 12 बजे से पहले मारने की धमकी दी। जिसके बाद एजेंसिया अलर्ट हुई और मामले की जांच की जा रही है। यह धमकी दौसा की श्यालावास स्थित विशिष्ट केंद्रीय जेल से दी गयी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पॉक्सो के मामले मे केंद्रीय जेल में सजायाप्ता कैदी ने रात 12:30 से 12:55 बजे के बीच जयपुर पुलिस के कंट्रोल रूम पर कॉल कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना के बाद दौसा पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद जेल में सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें कैदियों के पास मोबाइल बरामद होना बताया जा रहा है। पुलिस पर फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment