फिर मिली राजस्थान के इन दो कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी-Rajasthan Big Breaking





Rajasthan Big Breaking राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन ङ्क्षसदूर की सफलता के बाद लगातार प्रदेश के कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी मिल रही है। बीते दिनों प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों के कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहंी मिला। इसके बाद सीएम और खेल परिषद के सचिव को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। लगातार ऐसे धमकिया जारी है। आज फिर से भीलवाड़ा और दौसा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

HTML tutorial

भीलवाड़ा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से दी गई इस धमकी के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराया गया है और आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।इस अप्रत्याशित घटना से कलेक्ट्रेट कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई है।

दौसा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अधिकारी-कर्मचारियों में खलबली मच गई। यहां ई-मेल के जरिए कलेक्टर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने एसपी सागर राणा को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत हरकत में आकर पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर को तत्काल खाली करवाया और पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सर्च किया। साथ में सिविल डिफेन्स की टीम भी तलाशी में जुटी रही।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!