राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निजी काम से बीकानेर की धर्मशाला में रूके व्यक्ति की जेब से पैसे पार हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में रणजीतपुरा निवासी कोजाराम ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह गांव से बीकानेर अपने किसी निजी काम के सिलसिले में आया हुआ था। निजी काम के चलते वह विश्नोई धर्मशाला में रूका हुआ था। 4 अप्रैल की सुबह जब उठकर स्नान करने गया तो जेब में करीब 25 हजार रूपए थे जो कि स्नान कर संभालने पर नहीं मिले। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!