देशनोक धाम में हजारों किलो की महाप्रसादी का लगेगा भोग,तैयारियों में जुटे हैं भक्त

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक में जगत जननी मां करणी के सावण-भादो महाप्रसादी बननी शुरू हो चुकी है। जो कि देवी माँ करणी जी के विधि विधान से भोग लगाई जाएगी। इसे बेहद अनूठे तरीके से बनाया जा रहा है।
इस प्रसाद को बनाने में बारिश के पानी को काम में लिया जाएगा। इस बार सावन-भादो महप्रसाद में दाल का हलुआ मां को चढ़ाया जाएगा। जो पहली बार बनाया जा रहा है। महंत डॉ. करणीप्रताप ने बताया कि भगवती का आह्वान कर सावन-भादो महाप्रसाद की रसोई शुरू हो चुकी है। विश्व प्रसिद्ध करणी कथा वाचक स्वयं भी भोग बनाने की सेवा करते नजऱ आ रहे हैं। सावन-भादो महाप्रसाद में लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोग बनाया जाएगा।
सावन भादो महाप्रसाद से पहले पुजारी परिवार की कन्या का पूजन किया गया और उन्हें भोजन करवाया गया। सोमवार को सर्व समाज की कन्याओं का पूजन होगा। बुधवार को ब्राह्मण समाज का भी पूजन किया जाएगा। विदित रहे कि सावन-भादौ महाप्रसाद में 17,500 किलो दाल के हलुए का भोग लगाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!