HTML tutorial



]

इस बार 5 नहीं 6 दिन का होगा दीपोत्सव,जाने वजह















राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इस वर्ष दीपावली का पर्व 5 दिवसीय नहीं होकर 6 दिवसीय होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दो दिन रहेगी। इस कारण से दीपोत्सव 5 नहीं 6 दिन का रहेगा। कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर की दोपहर से शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 1 नवंबर की शाम तक रहेगी। कार्तिक अमावस्या की रात में लक्ष्मी पूजा करने की परंपरा है।
धनतेरस- मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024
नरक चतुर्दशी- बुधवार, 30 अक्टूबर 2024
दिवाली लक्ष्मी पूजा- गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024
दीवाली लक्ष्मी पूजा कार्तिक अमावस्या- शुक्रवार, 1 नवंबर 2024
गोवर्धन पूजा- शनिवार, 2 नवंबर 2024
भाई दूज- रविवार, 3 नवंबर 2024

धनतेरस के दिन से ही पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुरू हो जाती है, जोकि इस साल मंगलवार 29 अक्टूबर को है। इस दिन से दीपोत्सव शुरू हो जाएगा और धनतेरस मनाई जाएगी। धनतेरस पर भगवान धनवंतरि जयंती भी मनाते हैं।
30 अक्टूबर को रूप चौदस मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं।
31 अक्टूबर और 1 नवम्बर की रात देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाएगी। देशभर में इस बार अलग-अलग समय पर लक्ष्मी पूजा होगी। हालांकि बीकानेर में 1 नवम्बर को दीपावली मनाई जाएगी।
नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा यानी गोवर्धन पूजा पर्व है। इस दिन मथुरा स्थित गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा है। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने ब्रज के लोगों से कंस की नहीं बल्कि गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा था, तब से ही इस पर्वत की पूजा की जा रही है।
3 नवंबर को भाई दूज है। ये पर्व यमुना और यमराज से संबंधित है। माना जाता है कि इस तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने जाते हैं। यमुना यमराज को भोजन कराती हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!