HTML tutorial



]

चोरों के हौसले बुलंद लेकिन आमजन भय में,लाखों का माल पार















राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में चोरों के हौसले बुलंद है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में कीमती जेवरात और लाखों का माल पार किया जा रहा है। जिसके चलते आमजन भय में है। ऐसे कई मामले में अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आए है।
इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में चौखुंटी क्षेत्र में रहने वाले अनुराग पुरोहित ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि जस्सुसर गेट से उसकी गाड़ी रात के समय में चोरी हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसा ही मामला श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस समबंध में खिराजनाथ ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 8 मार्च की रात को लिखमादेसर से उसकी गाड़ी को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेंधमारी कर घर से जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थाने में दुलचासर निवासी श्रीराम ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 12 मार्च की रात को उसकी दुकान में से अज्ञात चोरों ने सोने,चांदी के आभूषण तिजोरी से चोरी कर ले गए।
वहीं कालू पुलिस थाने में भी सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थोन में अशोक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 7 मार्च को अज्ञात चोर उसके ट्रोली बेग से सेाने के जेवरात,नकदी चोरी कर ले गया।

वहीं ऐसा ही मामला नोखा पुलिस थाने से सामने आया है। इस सम्बंध में देसलसर निवासी हड़मान ङ्क्षसह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने 7 मार्च की रात को उसकी ढ़ाणी में से सोने,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!