किराये पर लेते थे बैंक अकाउंट,करोड़ों की लेनदेन किए,3 गिरफ्तार





राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। जो कि खाते किराये पर लेकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने गैंग के 3 को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने बैंक खातों को किराए पर लेकर उसमें करीब 5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के रुपयों का लेनदेन किया गया। साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत इन तीनों के खातों की छानबीन की गई, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई।

HTML tutorial

 

पूछताछ में गिरोह के सदस्यों की ओर से चल रहे ठगी के खेल का खुलासा भी हो गया। लोगों के साथ साइबर ठगी की रकम व ऑनलाइन गेमिंग ब्रांच, क्रिकेट बुकी के पैसों को अपने व अन्य लोगो के खातों में उक्त अवैध राशि जमा करवा रहे थे। शुरुआत में तीनों ने स्वयं के खाते किराये पर दिए। इसके बाद अपने खाते बंद होने के कारण अन्य लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर इसमें साइबर ठगी के रुपयों का लेनदेन करने लगे। प्रत्येक सेविंग अकाउंट 15 हजार रुपए व प्रत्येक करंट अकाउंट 30 हजार रुपए में खरीद लेते थे।

 

इन खातों में करीब 5 करोड़ रुपए की अवैध राशि का लेन-देन किया और राशि को अन्य खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया। एटीएम व चैक से रुपए निकाल लेते थे। देशभर के कई लोगों के साथ ये ठगी कर चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह के विभिन्न बैंकों के 12 खातों पर देश की विभिन्न राज्यों से 53 शिकायते दर्ज है। आरोपी मनमोहन यादव के 1 बैंक खाते पर 14 शिकायते दर्ज है। आरोपी नाहिद अली के 5 बैंक खातों पर 17 शिकायतें दर्ज है। जिनमें राजस्थान की कई शिकायते दर्ज है

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!