राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी पेमेंट होने का मैसेज दिखाकर सामान ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के मरोठी चौक की है। जहां पर परचून दुकान के दुकानदार के साथ यह ठगी की गयी है। जानकारी के अनुसार जीवराज फलोदिया की परचून की दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने दुकान से परचून का सामान खरीदा और उसे एक कट्टे में पैक करवा लिया।

 

इसके बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल से करीब 34 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान करने का फर्जी मैसेज व्यापारी को दिखाया। मैसेज देखने के बाद व्यापारी ने भरोसा कर सामान उन्हें दे दिया। इसके बाद दोनों युवक सामान लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब व्यापारी ने अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि खाते में कोई राशि जमा नहीं हुई है। ठगी का अहसास होने पर घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। व्यापारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!