नहीं मिलेगी सर्दी से राहत,इन जिलों बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में सर्दी का प्रकोप जारी है। लगातार कोहरा और हल्की बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में लोगों को तेज सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। अगले 12 से 15 दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे रह सकता है। वहीं 22-23 जनवरी को एक और हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आने की संभावना है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौडग़ढ़ बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।
16 जनवरी को झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ और उदयपुर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।
17 जनवरी को झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ और उदयपुर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!