बीकानेर के इन मार्गो पर आज रहेगा नो एंट्री जोन

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज प्रमुख मार्गों पर नो एंट्री जोन रहेगा। इसके लिए प्रशासन की और से तैयारियां की गयी है। दरअसल आज ऊंट उत्सव का आखिरी दिन है। आखिरी दिन के सभी कार्यक्रम रायसर में होने है। सुबह से देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने नो एंट्री जोन बनाया है। ऐसे में आज बीकानेर से जयपुर की और जाने वाले वालों को हल्दीराम प्याऊ से डायवर्ट किया जाएगा। हल्दीराम प्याऊ,रिडमलसर,नापासर मार्ग होते हुए गुसाईंसर की तरफ जाना होगा। वहीं जयपुर रोड़ से बीकानेर की तरफ आने वाले वाहनों को जयपुरा बाईपास चौराहा से नापासर मार्ग होते हुए बीकानेर में प्रवेश मिलेगा। इसी प्रकार जैसलमेर,श्रगंगानगर रोड़ से जयपुर की और जाने वाले भारी वाहनों को जयपुर बाईपास चौराहा,रिड़मलसर,नापासर की और जाने होगा। इसके लिए प्रशासन ने व्यवस्था कर ली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!