


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बीते दिनों वायरल हुए एक वीडियो का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते आज बड़े प्रदर्शन का गांधी पार्क से एलान किया गया था। सुबह 11 बजे के साथ ही बीकानेर जिलेभर से लोग पहुंचना शुरू हो गए। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल के लोग भी दिखाई दिए।


इस दौरान गांधी पार्क में मधुमक्खियों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के इस हमले में एकबारगी अफरा तफरी मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। कई लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। कुछ लोगों ने पेड़ों के नीचे शरण ली तो कुछ लोग गाडिय़ों में बैठते हुए दिखाई दिए। इसा दौरान एकबारगी गाध्ंाी पार्क में अफरा तफरी सी मच गयी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय की और कूच किया।