अचानक व्हाट्सअप हुआ डाउन तो दुनियाभर में मचा हड़कंप-Whatsapp Down 

Whatsapp Down 
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दुनियाभर में सोशल मीडिया की बड़ी मैसेज आदान-प्रदान की ऐप अचानक से डाउन हो गयी। जिसके चलते भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हड़कंप मच गया। हर कोई अपने गु्रप और फोन में व्हाट्सअप को लेकर चिंतित हो गया। करीब एक घंटे तक दुनियाभर में व्हाट्सअप डाउन हुआ। जिसके चलते यूजर लगातार परेशान होते रहे।
ना तो मैसेज सेंड हो रहे थे और ना ही स्टेटस अपलोड़ हो रहे थे। लोग टकटकी लगाए इंतजार करते रहे कि आखिर क्या हो गया। हजारों लोगों के इसके बाद व्हाट्सअप का अन इंस्टाल कर वापस इंस्टाल किया लेकिन सर्वर के चलते समस्या जस की तस बनी रही। सोशल मीडिया पर लगातार लोग व्हाट्सअप को लेकर कटाक्ष करते हुए नजर आए। करीब एक घंटे के बाद अब व्हाटसअप सुचारू हो पाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!