Bikaner News गाय के साथ कुकर्म का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाय के साथ कुकर्म को लेकर देर रात तक हंगामा होता रहा। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर गाय के साथ कुकर्म करने का वीडियो वायरल होने पर हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में गौसेवकों और आक्रोशित लोगों ने कई घंटे तक थाने पर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस भी लोगों को लगातार समझाइश करती रही। मामला नयाशहर थाने के पीछे का है। जहां पर एक युवक ने गाय के साथ कुकर्म किया। जिसका वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। जहां पर लोगों ने युवक का मुंडन करवाने और मार्च करवाने की मांग की लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और थाने के बाहर प्रदर्शन करने लगे और सड़क को जाम कर दिया।
जिसके बाद कई संगठनों के लोग भी पहुंचे तो आपसी समझाईश हुई लेकिन बात नहीं बनी तो कुछ युवकों ने थाने के बाहर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद एक बार मामला गर्मा गया कुछ लोग विधायक के खिलाफ नारेबाजी से सहमत नहीं थे। वीरेन्द्र ङ्क्षसह की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
देर रात तक थाने के बाहर हंगामा,लगे विधायक मुर्दाबाद के नारे,देखें वीडियो-Bikaner News
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment