जिम में टूटे सामान को लेकर किया झगड़ा,घर में घुसकर मारपीट और पैसे छीनने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिम में टूटे सामान को लेकर झगड़ा करने और पैसे छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में वैभव खत्री ने श्रीकांत,गिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सेक्टर नं. 2 मुक्ताप्रसाद पुलिस क्षेत्र में 30 मई की रात को 9 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे को जिम में टूटी प्लेटों के लिए झगड़ा किया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने रात के समय में जबरन घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और 6 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!