राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जमीनी विवाद के चलते थाने के सामने मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में कायमनगर के रहने वाले सिंकदर अली ने आसिफ,महबूब अली,इलियास,रहीमा,जन्नत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र में प्रार्थी के मकान व थाने के सामने की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते आरोपित ने पुलिस थाने के सामने उसके बच्चों व उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके मालिकाना संपति पर कब्जा करना चाहते है। जिसके चलते उसकी जमीन पर आए और पत्नी,बच्चों केस ाथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए उसके बाल पकड़कर खींचे और मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!