राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। शहर में अनेक स्थानों पर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्र है। जिसके चलते आसपास के लोगों को सामान्य इलाज के लिए दुर नहीं जाना पड़ता है। इसी बीच अब वार्ड 19 और 20 के स्थानीय लोगों ने दो वार्डो के बीच में जनता क्लिकिन की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनो वार्ड के बीच में कोई चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्र नहंी है। ऐसे में सामान्य इलाज के लिए भी सेटेलाइट हॉस्पीटल तक जाना पड़ता है।

कांग्रेस नेता ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि वार्ड 19 और 20 के बीच में कोई स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है। ऐसे में इन दोनो वार्ड में एक चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्र खुलने से अन्य आसपास के वार्ड के लोगों को भी लाभ मिल सकेगा और लोगों की परेशानी खत्म होगी। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि सीएमएचओ ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान भूपेशचंद पारीक, त्रिलोक आचार्य, पवन स्वामी, कालू गिरी, मुकेश जोशी, मांगीलाल सोनी, मंगल सिंह, किशन सुथार आदि उपस्थित रहे।



