बारिश का इंतजार,उमस और गर्मी ने किया बेहाल,आज इन जिलों में बारिश की संभावना-Rajasthan Weather Update 

Rajasthan Weather Update 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में बरसात का दौर जारी है। अधिकांश जिलों में जमकर इन्द्र देवता मेहरबान हो रहे है। लगातार बारिश हो रही है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में अब भी गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया है। बीकानेर संभाग के साथ जैसलमेर,बाड़मेर अब भी बारिश का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, दौसा, बूंदी, टोंक, सीकर, नागौर, करौली सहित कई जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई।

इन जिलों में 1 से लेकर 6 इंच तक बरसात दर्ज हुई।जयपुर मौसम केंद्र ने आज (शनिवार) को प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

सीकर में बिजली गिरने से खेत में पेड़ के नीचे बैठे किसान की मौत हो गई। वहीं, एक बाइक बारिश के पानी में बह गई। दौसा के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में एक मकान भरभराकर गिर गया। आज प्रदेश के अधिंकाश जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी हे केवल पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर। बीकानेर में लगातार बादलों का आवाजाही जारी है लेकिन अब भी बारिश का इंतजार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!