राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फोन करके युवक को बुलाने और फिर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बध्ंा में जेएनवीसी पुलिस थाने में अंबेड़कर कॉलोनी निवासी रशीद मोहम्मद ने अर्श, फरमान, सोमिल, रोनक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। घटना केशर चाय के पास मूर्ति सर्किल की बताई जा रही है।

परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे अयान खन को फोन करके बुलाया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे पर लाठी, सरियों, चैन व धारदार हथियारों से हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नियत से हमला किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



