राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। लाइब्रेरी से पढ़कर लौटे 20 वर्षीय युवक द्वारा घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के कतरियासर में 3 अप्रेल की 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के चाचा नारायण नाथ ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 3 अप्रैल की शाम को उसका भतीजा महेन्द्र नाथ लाइब्रेरी से पढ़कर घर पर लौटा चाय पी। जिसके बाद घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। जहां पर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!