राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक कार्यकर्ता के पास अचानक राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोन आना की खुशी वह कार्यकर्ता ही समझ पाता है। जिसने हर दम पार्टी के लिए संघर्ष किया हो। ऐसा ही कुछ हुआ है बीकानेर देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा के पास। इस सम्बंध में कूकणा ने बताया कि बीते दिनों वह यूथ कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दिल्ली पुरी टीम के साथ गए हुए थे। जहां पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान सहित अनेक नेताओं से मिलने का मौका मिला था।
बीकानेर से करीब 50 से ऊपर की संख्या होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद हो गए। कूकणा ने बताया कि जैसे वह बीकानेर पहुंचे तो शनिवार रात को उनके पास एक फोन आया। सामने से बोला गया कि उदयभान राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बोल रहा हूं। कूकणा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को बीकानेर आने का निमंत्रण दिया। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान ने समय देने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे मई महीने में बीकानेर आयेंगे कूकणा ने बताया की जल्द ही आने की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी।
Leave a Comment