Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम कर रहे मजदूर के अचानक चक्कर आकर गिर जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के दिवासिंह के फैक्ट्री हाडलां में 17 जुलाई की सुबह 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के चाचा प्रदीप ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा आशीष फैक्ट्री में सुबह ब्लॉक बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से उसे चक्कर आ गया और वह गिर गया। जिसे कोलायत अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीबीएम रैफर किया गया। पीबीएम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।