Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा दुव्र्यवहार करने और दवाई देकर गर्भपात करवा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध मेंं जेएनवीसी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने महिला थाने में अपने पति,सास,देवर,मामा ससुर,दादा ससुर,चाची सास,चाचा ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पीडि़ता के ससुराल की बतायी जा रही है।
इस सम्बंध में महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष उसके ससुराल का पक्ष है। प्रार्थिया के अनुसार आरोपियों ने उसके शादी के बाद से ही दहेज की विभिन्न मांगो को लेकर तंग परेशान किया। जिसके बाद उसके पति ने उसे दवाई देकर गर्भपात करवा दिया और अप्राकृति मैथुन किया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।