राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर की राजनीति में पूर्व मंत्री गोविंदराम के कथित वीडियो वायरल होने को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार वार और पलटवार जारी है। दोनो पक्षों अपनी-अपनी बात कर रहे है। 1 अप्रैल को दिग्गज नेता रहें स्व. रामेश्वर डूडी के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

जिसके बाद कल 5 अप्रैल को पूर्व मंत्री गोविंदराम ने कर्मचारी मैदान में सभा की। जहां पर पूर्व मंत्री ने एक-एक कर कई आरोप लगाए। गोविंदराम ने अपनी राजनीति पारी का जिक्र किया और नफा नुकसान की भी चर्चा की। इस दौरान खुलकर गोविंदरा ने अपने विरोधियों पर हमले किए।

जिसके बाद आज 6 अप्रैल को एक बार फिर इस कथित वीडियो को लेकर नया मोड़ सामने आ गया है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर कूकणा की अगुवाई में आज विश्नोई धर्मशाला में एक बैठक बुलाई गयी है। जिसमें सर्व सम्माज को निमंत्रण दिया गया है ।

इसको लेकर यूथ कांंग्रेस के अध्यक्ष भंवर कूकणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज 12 बजे विश्नोई धर्मशाला में सर्व सम्माज के जनप्रतिनिधि पहुंचे। आगे अब आर पार की रणनीति पर चर्चा और एलान किया जाएगा। बता दे कि इस पूरे प्रकरण में लगातार कांग्रेस की अंतकर्लह को सड़कों पर ला दिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!