भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश आखिरी चरण में, कइयों ने ताकत झोंकी

जारी है जिला अध्यक्ष की दौड़,हर घंटे बदल रहे हैं समीकरण
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा में संगठन का पर्व जारी है। शहर के दस में से नौ मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। गंगाशहर मंडल की घोषणा अभी बाकी है। वहीं देहात के 27 में से 16 की घोषणा हो चुकी है। वहीं शहर अध्यक्ष को लेकर भाजपा में जोर आजमाइश का खेल जारी है।

 

जिसमें कई नेताओं के नाम की चर्चा है। इसको लेकर लगातार सभी दावेदार अपने स्तर पर एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। भाजपा में संगठन के पर्व में अब जिला अध्यक्षों की घोषणा होने को है या यूं कहें की काउंटडाउन शुरू हो गया है। भाजपा में शहर अध्यक्ष के लिए अशोक प्रजापत,पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका,मोहन सुराणा,अनिल शुक्ला,पूर्व उप महापौर राजेन्द्र पंवार के साथ-साथ कई ऐसे नेता भी शामिल है।

 

जो कि अंदरखाने अपनी दौड़ में लगे हुए है। जिला अध्यक्ष की दौड़ लगातार बीकानेर से जयपुर और दिल्ली तक जारी है। जिला अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं भी लगातार अपने-अपने नेताओं के लिए माहौल बना रहे है और दूसरे प्रतिद्धंदी दावेदार की काट गिनाई जा रही है। पार्टी में किए गए काम,पूर्व में मिले पदों और संगठन के प्रति निष्ठा की कसमें तक याद दिलाई जा रही है।

 

शहर जिला अध्यक्ष के लिए हर घंटे नई सुगबुगाहट की खबरें निकलकर आ रही है। वहीं भाजपा से जुड़े गु्रपों मे सन्नाटा सा पसरा है। टकटकी लगाए कार्यकर्ता घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में एक ही बात की चर्चा है और फोन की घंटे के साथ ही पुछ रहे है कि कौन बन रहा है जिला अध्यक्ष। सभी के अपने-अपने समीकरण है। वहीं पार्टी से जुड़े पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

 

बस एक ही बात कर रहे हैं कि पार्टी का ही कोई कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष बनेगा। हालांकि जिला अध्यक्षों की घोषणा के लिए दी गई डेड लाइन 10 जनवरी है और कुछ ही घंटे में ये डेडलाइन खत्म हो रही है। अब तक 1 शहर का मंडल अध्यक्ष,11 देहात के मंडल अध्यक्ष और शहर,देहात के अध्यक्षों घोषणा बाकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!