राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में चोर बैखोफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोर पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला जय नारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र से सामने आया है। इस सम्बंध में व्यास कॉलोनी थाने में नारायण निकेतन भवन के पास रहने वाले रेवंत ङ्क्षसह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर ताले तेाड़े और घर से सामान पार कर लिया। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से 80 हजार की नकदी,चादी की दो चैन,एक पायल,चांदी के सिक्के,सोने की चैन,एक अंगूठी सोने की के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
