महाजन फील्ड़ फायरिंग रेंज में सैनिकों के निधन से जुड़ा अपड़ेट
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुए विस्फोट के मामले में अपडेट सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर सीओ नरेन्द्र पुनिया ने राजस्थान फस्र्ट से बातचीत करते हु बताया कि युद्ध अभ्यास के दौरान तोप में गोला भरते समय विस्फोट हो गया। जिसके चलते दो सैनिकों का निधन हो गया। जिसमें एक यूपी का रहने वाला आशुतोष मिश्राा है। वहीं दूसरा दौसा का जितेन्द्र है। पुनिया ने बताया कि एक अन्य घायल हो सूरतगढ़ से चंड़ीगढ़ हेलीकॉप्टर से भेजा गया है। जिन सैनिकों का निधन हुआ है उनमें एक हवलदार और एक कांस्टेबल बताया जा रहा है। बता दे कि बीते तीन दिनों में तीन सैनिकों का निधन हो गया है। दो दिनों पूर्व तोप के बीच में आ जाने से एक सैनिक का निधन हो गया था। वहीं आज सुबह तोप में गोला लोड़ करते समय गेाला फट गया। जिसके चलते दो सैनिकों का निधन हो गया।
