हंगामे के बीच शुरू हुआ सत्र,लहराई तख्तियां ”खतरे में लोकतंत्र” 2 बजे तक स्थगित-Sansad Monsoon Session 

Sansad Monsoon Session 
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। मानसून के सत्र का आज चौथा दिन है। लगातार चार दिनों से संसद में हंगामा जारी है। गुरूवार को भी सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में विपक्ष के सांसदोंने बिहार के वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा कर दिया। कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा।

 

उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं हैं। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 6 मिनट चल पाई। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि राज्यसभा में कार्यवाही जारी है। उधर संसद के बाहर मकर द्वार पर बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया गया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!