फिर गिरी मकान की छत,दो महिलाए दबी,एक की मौत

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। घर की छत गिरने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना दंतौर क्षेत्र से जुड़ी है। जहाँ पर 20 KLD में घर की छत गिरी। खेत में बने इस घर की कच्ची छत थी। रविवार को तेज बारिश के बाद सोमवार सुबह अचानक ये छत गिर गई।

 

जिसके चलते कमरे में दो महिलाएं प्रियंका और आइना मलबे के नीचे दब गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें प्रियंका की मौत हो गई। उपचार के दौरान ही प्रियंका ने दम तोड़ा, जबकि आइना का इलाज अभी चल रहा है।

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!