राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बेमौसम बारिश के चलते लगातार ग्रामीण अंचल के लिए मुसीबत बनकर पेश आ रही है। फसल कटाई और तैयारी के समय हो रही बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसले चौपट हो रही है। ऐसे में किसान इस बेमौसम बारिश से परेशानी में है। इसी बीच एक बार फिर नए वेदर सिस्टम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


राजस्थान में कल से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इसके असर से 13 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। यहां ओले गिरने की भी चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की है। राजस्थान में लगातार दो दिन से गिर रहे ओले और बारिश से आज राहत की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 5 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम रहेगा। वहीं, 6 अप्रैल से एक नया स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा। इस कारण तेज बारिश हो सकती है। केंद्र ने 4 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
6 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, नागौर, पाली, अजमेर, जालोर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


