राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पॉलीथिन मुक्त कॉलोनी अभियान का भव्य पोस्टर विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरणविद् एवं सरकारी सेवा में कार्यरत अंगद बिश्नोई का पाथेय (मार्गदर्शन) प्राप्त हुआ। सोसाइटी के अध्यक्ष किशन लाल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में राजेंद्र बोथरा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

अभियान के अंतर्गत करीब 25 परिवारों ने उत्साहपूर्वक पॉलीथिन मुक्त रहने का संकल्प पत्र भरा। इस दौरान कॉलोनी में कपड़े के थैले वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुंदर लाल, कैलाश, मनोज, विकास, मुकेश, भैरूदान , संजय, सुरेंद्र , बाबूलाल, किशन, सुमेर,जतन,पदम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्या, पूजा एवं अन्य महिला सदस्यों ने घर-घर जागरूकता पहुँचाने का जिम्मा लिया। अध्यक्ष किशन लाल ने विश्वास जताया कि रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी इस पहल के माध्यम से पूरे बीकानेर के लिए एक रोल मॉडल बनेगी और अन्य क्षेत्रों को भी प्लास्टिक मुक्त होने की प्रेरणा देगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!