HTML tutorial



]

पहले ही दिन बढ़े सिलेंडर के दाम,अब इतने रूपए में मिलेगा सिलेंडर,पढ़ें खबर















राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मार्च के पहले ही दिन सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गयी है। त्यौंहारी सीजन के इस महीने में पहले ही दिन झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का एलान किया है। एक मार्च 2025 यानी आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इंडियन ऑयल ने एक मार्च से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें में 6 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 1803 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया है जो पहले 1797 रुपये था। सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। नए महीने की आज से शुरुआत हो रही है जो कि त्योहारी महीना है। इस महीने जहां होली है तो ईद का त्योहार भी इसी महीने है साथ में रमजान भी 2 मार्च यानी कल से शुरू होने वाला है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये का इजाफा कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!