राजनीतिक लड़ाई सड़कों के बाद थाने तक पहुंची,राहुल गांधी पर दर्ज हुआ मुकदमा

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अमित शाह के बयान से शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। मामला अमित शाह के बयान से जुड़ा है। जिसके बाद लगातार कांग्रेसी सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज संसद के बाहर हंगामा हो गया। जिसमें भाजपा सांसद के चोटें आयी और मामला थाने तक पहुंच गया। भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने तक का मामला दर्ज करवाया है।

 

दरअसल आज सुबह कांग्रेसी सांसद संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान हंगामा हो गया। सांसद आपस में उलझ गए। जिसके चलते धक्का-मुक्की हेा गयी। संसद परिसर में गुरुवार सुबह धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा।

सारंगी जब मीडिया के सामने आए, तब उनके सिर से खून निकल रहा था। सारंगी के अलावा फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
राहुल पर बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115 (चोट पहुंचाने के इरादे से काम करना), 117 (जान-बूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 125 (निजी सुरक्षा को जान-बूझकर खतरे में डालना), 131 (धक्का देना और डराना-धमकाना) और 351 (धमकी देना) के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह, राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी ने मल्लिकार्जुन खडग़े से धक्का-मुक्की करने और खराब व्यवहार किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, जब राहुल से जब धक्का-मुक्की पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया और धक्का-मुक्की की। संसद के मेन गेट मकर द्वार का घेराव करके उन्हें संसद में एंट्री करने से रोका गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भी कहा कि मेरे और प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की की गई। खडग़े ने कहा- धक्का लगने से उनके घुटने में चोट आई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!