You are currently viewing केन्द्रीय मंत्री के पिता के निधन की खबर निकली अफवाह,अस्पताल प्रशासन ने जारी किया बयान-Rajasthan News

केन्द्रीय मंत्री के पिता के निधन की खबर निकली अफवाह,अस्पताल प्रशासन ने जारी किया बयान-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान के जाये जन्म और ओडिशा से राज्यसभा सांसद के पिता के निधन की झुठी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की और से बयान जारी किया गया है। दरअसल केन्द्र सरकार में मंत्री अश्विवनी वैष्णव के पिता की तबीयत खराब चल रही है और जोधपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा है लेकिन आज सुबह उनके पिता के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर चलने लगी।

 

जैसे ही इसकी सूचना वायरल हुई तो अस्पताल प्रशासन अलर्ट हुआ और बयान जारी किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री के पिता दाऊलाल की तबीयत गंभीर है और वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरें अफवाह है। ऐसे में अफवाहों से बचे और अधिकृत जानकारी हमारे दे दी जाएग।