राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो मंदिरों में सेंधमारी कर सामान के साथ नकदी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में धोलेरा निवासी गजेन्द्र ङ्क्षसह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 अप्रैल की रात की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नागणेचिया माता जी मंदिर से चांदी का 500 ग्राम का छतर, 8 हजार रूपए चोरी कर ले गए। इसके साथ ही भोमिया जी मंदिर से चांदी के 6 छतर, 2 तलवार लोहे की चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




